फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four prosecuted in girl rape case

Mau News: युवती से दुष्कर्म मामले में चार पर मुकदमा

Thu, 02 May 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four prosecuted in girl rape case
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद युवक ने पीड़िता की मां और बहन को सुलह करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर युवक और उसके पिता मां और बहन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी रोशन ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी के लिए कहा तो रोशन ने गाली देते हुए शादी से मना कर दिया। इसके बाद रोशन के खिलाफ तहरीर देकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। 20 अप्रैल को रोशन अपने पिता गोरख उसकी मां धर्मावती और बहन सोनी के साथ मेरे घर पर आया और दर्ज मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। जब मां ने शादी की बात करने लगी तो वह गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रोशन, पिता गोरख, कर्मावती और सोनी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed