फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four lane ROB on Bal Niketan railway crossing soon, Rs 21 crore approved

Mau News: बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर फोरलेन आरओबी जल्द, 21 करोड़ स्वीकृत

Tue, 10 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four lane ROB on Bal Niketan railway crossing soon, Rs 21 crore approved
शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले फोरलेन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर से निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 21 करोड़ की धरनाशि स्वीकृत की है। इसमें अधिग्रहीत की गई जमीनों का मुआवजा दिया जाएगा और अन्य कार्य कराए जाएंगे। हालांकि पूरे निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से शहर के बालनिकेतन रेलवे क्रासिग संख्या जीरो-बी पर फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके बनने से क्राॅसिंग पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। किसान नेता देवप्रकाश राय ने उच्च न्यायालय में आरओबी के लिए जनहित याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट की दखल के बाद गत माह 99.62 करोड़ का बजट जारी किया था। शासन की तरफ से पहली किस्त 21 करोड़ रुपया स्वीकृत होने से ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह ओवरब्रिज जनपद में बने सभी ओवरब्रिज से अलग फोरलेन का होगा। दो ब्रिज दो-दो लेन के बनाए जाएंगे। एक टू लेन का ओवरब्रिज रेलवे लाइन को क्रास करते हुए रोडवेज से ढ़ेकुलियाघाट पुल तक बनेगा, जबकि दूसरा रोडवेज और सदर चौक को जोड़ेगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से निर्माण की जद में आने वाले 296 भवनों का सर्वे किया गया है। इसके अलावा कुछ वास्तविक भवन स्वामियों के मुआवजे के लिए भी आकलन किया गया है।
विज्ञापन

शासन से पहली किस्त के रूप स्वीकृत 21 करोड़ रुपया जारी होते ही सेतु निगम की तरफ से अधिग्रहित जमीनों के मुआवजा राशि सहित अन्य कार्यो के लिए पहल शुरू कर दी गई है। ओवरब्रिज बन जाने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन आएगा बल्कि यहां हमेशा लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरओबी निर्माण की पहली किस्त में 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। यह राशि जल्द ही अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने सहित अन्य कार्यो पर खर्च की जाएगी। -ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed