{"_id":"69b3134751cca10ba608ca5b","slug":"four-coaches-will-be-added-to-the-tamsa-passenger-train-which-will-provide-relief-from-the-crowd-in-summer-mau-news-c-295-1-mau1002-142187-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा पैसेंजर ट्रेन में बढ़ेंगी चार बोगियां, गर्मी में भीड़ से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा पैसेंजर ट्रेन में बढ़ेंगी चार बोगियां, गर्मी में भीड़ से मिलेगी निजात
विज्ञापन
रोज सुबह आजमगढ़ से वाराणसी सिटी जाने वाली तमसा पैसेंजर (65109/65110) में चार बोगियां जल्द ही बढ़ाई जाएंगी। इससे गर्मी में बढ़ने वाली भीड़ से निजात मिलेगी। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया था, जो वाराणसी मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।
वर्तमान में इस ट्रेन में आठ बोगियां हैं। चार बढ़ने के बाद 12 हो जाएंगी। इससे पहले भी मांग के अनुसार मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू (65131/65132) में भी बीते दिनों चार बोगियां बढ़ाई गई थीं।
तमसा पैसेंजर से आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग रोज सुबह वाराणसी आवागमन करते हैं। इस ट्रेन के चलने से सबसे अधिक सहूलियत बीएचयू में इलाज कराने वालों को है।
विज्ञापन
यह ट्रेन रोज सुबह 5:25 बजे आजमगढ़ से रवाना होती है, सिधारी हाल्ट, सठियांव, मुहम्मदाबाद, खुरहट होते हुए सुबह 6:30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचती है। वहां से पिपरीडीह, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, माहपुर, औड़िहार, सिधौना रामपुर, सारनाथ होते हुए 9 बजे वाराणसी सिटी पहुंचती है।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में यात्रियों की संख्या और गर्मी में भीड़ को देखते हुए बोगियां बढ़ाने के लिए प्रस्ताव लिया गया है। इसमें चार बोगियां बढ़ाई जाएंगी।