फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four and a half years, 25 thousand youth applied, 7 thousand could get employment

साढ़े चार वर्ष, 25 हजार युवाओं ने किया आवेदन, 7 हजार को मिल सका रोजगार

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four and a half years, 25 thousand youth applied, 7 thousand could get employment
मऊ। जिले में रोजगार को लेकर हर वर्ष रोजगार मेला का आयोजन होने के बाद बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं हो रही है। 25 लाख की आबादी वाले जिले में बीते साढ़े चार वर्षों में 42 रोजगार मेला का आयोजन कर रोजगार देने की प्रक्रिया संचालित की गई। लेकिन पंजीकृत 70 हजार से अधिक युवाओं के लिए यह नकाफी साबित हुआ। हालात यह रहा कि इन रोजगार मेले में 25 हजार युवाओं ने आवेदन किया था, लेकिन इसके सापेक्ष 7,748 युवाओं को ही रोजगार मिल सका। विभाग का दावा है कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए समय समय पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा हर साल बड़ी संख्या में युवाओं को चयनित कर उन्हें रोजगार मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय दावे के बावजूद जिले में बड़ी संख्या में बेरोजगार रोजगार के लिए रोजगार कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। वर्तमान में रोजगार कार्यालय में 7,519 युवाओं ने रोजगार की तलाश में अपना पंजीकरण कराया है। यहां बीते साढ़े चार वर्ष में 22,073 युवा अपना पंजीयन करा चुके हैं। रोजगार कार्यालय में युवाओं को पंजीकरण के बढ़ते आंकड़े से जिले में बेरोजगारी दर को समझा जा सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे भी युवा जो है शिक्षित होने के बाद बेरोजगार हैं, लेकिन रोजगार कार्यालय में उनका पंजीयन नहीं कराया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए हर साल रोजगार मेले आयोजन कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो बीते साढ़े चार वर्ष में 42 रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 25 हजार से अधिक युवा शामिल हुए थे, जिनमे अंतिम साक्षात्कार के बाद 7,748 युवाओं को रोजगार मिला। लेकिन आधे से ज्यादा मेले में पहुंचने वाले युवाओं को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर कभी ईमानदारी से कोशिश ही नहीं हुई। सरकार किसी हो हमेशा बेरोजगारों के नाम पर सिर्फ छल हुआ है। रोजगार मेला में कंपनियां आती हैं लेकिन भारी भीड़ के बीच कुछ को नियोजन पत्र थमा अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। अधिकारियों का तर्क है कि कोरोना संक्रमण के चलते एक वर्ष रोजगार मेला का आयोजन कम रहा, दूसरे वर्ष में जुलाई माह के बाद से आनलाइन मेला का आयोजन किया गया। लेकिन ऑफलाइन मेला के सापेक्ष आनलाइन मेला में युवाओं की रूची कम दिखी।

सेवायोजना कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी एमआर प्रजापति ने बताया कि दो अक्तूबर गांधी जयंती पर आजमगढ़ में मंडलीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें मऊ जिले के अलावा आजमगढ़, बलिया जिले के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें करीब तीन हजार युवाओं को मिलने की संभावना है। वहीं प्रभारी सेवा योजना अधिकारी वकील अहमद अंसारी का कहना है कि रोजगार उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास जारी है।42 रोजगार मेला का आयोजन हुआ, वहीं दो अक्तूबर पर आजमगढ़ में एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed