Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four accused arrested in two dowry death cases

Mau News: दहेज हत्या के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in two dowry death cases
अमन गुप्ता की फोटोदहेज हत्या में गिरफ्तार
मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बलिया जिले के नगरा थाना के भीमपुरा नंबर-2 गांव निवासी प्रीति गुप्ता की शादी 12 दिसंबर 2021 को घोसी नगर के बड़ागांव निवासी अमन गुप्ता से हुई थी। 13 नवंबर की शाम प्रीति गुप्ता का शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

प्रीति के पिता अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर पति अमन गुप्ता, ससुर उमाशंकर गुप्ता, सास माया गुप्ता, देवर आकाश गुप्ता और ननद जूही गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पति अमन गुप्ता और ससुर उमाशंकर गुप्ता को सोमवार की दोपहर 1:40 बजे बड़ागांव अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 14 नवंबर की सुबह कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर डेराघाट गांव में हुई। वहां आजमगढ़ थाना कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी अस्का चौहान का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद पति हरिशंकर चौहान घर छोड़कर भाग गया था।

दोनों ने बीते 7 मई को प्रेम विवाह किया था। 13 नवंबर को पति उसे मायके से घर लेकर आया था। अस्का के पिता दुक्खी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पति हरिश्चंद्र चौहान, ससुर सुरेश, सास ससुम, चाचा ससुर दिनेश, ननद प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस टीम ने सोमवार की दोपहर ससुर सुरेश चौहान और सास सुसुमा को विक्कमपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed