फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former Prime Minister Late Rajiv Gandhi's sacrifice day today, Congressmen will distribute food to the poor

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस आज, गरीबों को भोजन वितरति करेंगे काग्रेसजन

Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Late Rajiv Gandhi's sacrifice day today, Congressmen will distribute food to the poor
जनपद के अस्पतालों में 21 मई को राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गरीबों को भोजन का बांटेंगे। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव का सुझाव देते हुए उन्हें पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ जनपद के प्रभारी डा. जनक कुशवाहा ने दी। बताया कि गांधी का बलिदान दिवस 21 मई को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि को कोरोना महामारी में जनपद के सभी गांव में पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत, प्रधान एवं बीडी सी के पूर्व प्रत्याशी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता गांवों को सैनिटाइज कर एवं ग्रामीण नागरिकों को दवाइयों का किट देकर राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। जिलाध्यक्ष इंताखाब आलम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्य तिथि पर गरीबों को भोजन वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राना खातून, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, संजय यादव, मानवेंद्र बहादुर सिंह, गौरव कुमार राय, ओमनारायण शर्मा, वीरेंद्र चौहान, शैलेंद्र सिंह, रामकरण यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed