फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Form rejection organically , 12 policemen injured

पर्चा खारिज होने पर बवाल, 12 पुलिसकर्मी घायल

Fri, 02 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Form rejection organically , 12 policemen injured
सपा के दो प्रत्याशियों का जिला पंचायत क्षेत्र के रैकवारेडीह से पर्चा खारिज होने के बाद गुरुवार की रात जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन



 दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने न सिर्फ बढ़वा गोदाम के पास देर रात हाईवे जाम कर दिया बल्कि जाम हटाने आए पुलिस के एक जवान की राइफल छीन ली।


पुलिस के लाठीचार्ज करने से स्थिति और बिगड़ गई। समर्थकों की ओर से किए गए पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि प्रत्याशी सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस ने तीन नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।


समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव और समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने वार्ड नंबर 33  रैकवारेडीह से पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को उनके पर्चे खारिज हो गए।
विज्ञापन



इसे लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक नाराज हो गए। गुरुवार की रात करीब आठ बजे दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ सरायलखंसी के बढुआ गोदाम नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 करीब दो घंटे बाद मौके पर एसडीएम एसडी सिंह और सीओ सिटी सुशील कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस जब दोनों प्रत्याशियों को हटाने लगी तो समर्थकों ने पथराव कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करने से भीड़ और उग्र हो गई।


इसी दौरान लोगों ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस की गाड़ी, लैपर्ड मोबाइल बाइक ही नहीं पिकेट में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब लोगों को खदेड़ा तो वे राइफल वहीं फेंककर भाग गए।


समर्थकों के पथराव में पुलिसकर्मी गुलाब सिंह, हरिशंकर, अशोक कुमार सिंह, सरायलखंसी थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, सारहू चौकी प्रभारी नवल किशोर सिंह, राजनारायण राम, दिवाकर, लाल बाबू यादव, शिवशंकर, राजकुमार यादव, अली अख्तर, गुलाब सिंह घायल हो गए।


सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, भीड़ में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी गुलाब सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 ंजिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। सरायलखंसी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर धनंजय सिंह, श्रीकांत यादव और शैलेंद्र यादव सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed