फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Forces stationed on idol immersion paths

मूर्ति विसर्जन वाले रास्तों पर तैनात रहे फोर्स

Tue, 04 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Forces stationed on idol immersion paths
शहर कोतवाली में प्रतिमा विजर्सन को लेकर अधिकारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी ? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने पुलिस चौकी संस्कृत पाठशाला में बैठक कर दुर्गा पूजा तथा दशहरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कहा कि मूर्ति विसर्जन वाले रास्ते तथा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन में पड़ने वाले रास्तों पर किसी भी तरह के गड्ढे इत्यादि ना हो, इसके लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिजली के तारों पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि अगर कोई इस दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने एवं शहर के माहौल को खराब करने का प्रयास करें तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक के बाद डीएम-एसपी ने नगर स्थित भीटी घाट एवं दोहरीघाट स्थित घाट का निरीक्षण किया। घाटों के मरम्मत कार्य को समय के पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी भी दशा में घाटों पर स्थित नावो में नाविको एवं गोताखोरों के अलावा कोई भी ना चढ़े। एक बार में अधिक से अधिक पांच मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति दी जाए। बैठक के दौरान एसडीएम सदर हेमंत चौधरी, एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, सी.ओ. सिटी धनज्ज्य मिश्रा, ईओ दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed