फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For the fourth time, an open meeting led to an uproar

चौथी बार हंगामे की भेंट चढ़ी खुली बैठक

Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
For the fourth time, an open meeting led to an uproar
अमिला ग्राम सभा के नवकापुरा गाँव स्थित ग्राम पंचायत भवन पर कोटे की दुकान को लेकर जुटी भीड़। मौके ? - फोटो : MAU
अमिला। बड़रांव ब्लॉक के अमिला के नवकापुरा स्थित ग्राम सचिवालय पर मंगलवार को राशन की दुकान के चयन के लिए बैठक हुई। पुलिस बल की कमी के कारण बैठक में जमा भीड़ अनियंत्रित हो गई। हंगामा को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया। अगली बैठक 28 सितंबर को निर्धारित की गई है। इसके पूर्व भी चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित बैठक हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। बता दें कि पांच माह पूर्व कोटेदार रहे राजेश सिंह की दुकान को राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद ग्राम सभा में कोटेदार का पद रिक्त पड़ा है। इसके चयन को लेकर विभाग के निर्देश पर पूर्व में तीन खुली बैठकें कराई जा चुकी हैं, जो विभिन्न कारणों से निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर एडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीओ आइएसबी अनिल कुमार सिंह, एडीओ एजी रामभरत शर्मा तथा ग्राम विकास अधिकारी की टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम सभा के नवकापुरा स्थित सचिवालय पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग दो सौ महिला एवं पुरूष शामिल हुए। चयन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले ही बैठक में जमा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी। जिससे कारण अधिकारियों को खुली बैठक को चौथी बार निरस्त करना पड़ा। ग्रामीण दुर्गेश सिंह, सुरेश सिंह, संतोष सिंह, मुनाकी देवी, प्रतिमा, प्रेमा देवी, सुभावती आदि लोगों ने आरोप लगाया कि राशन के दुकान की चयन प्रक्रिया में विभाग द्वार नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस वजह से खुली बैठक बार बार स्थगित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed