फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Food department raided for Diwali, took samples

दीपावली को लेकर खाद्य विभाग ने मारा छापा, लिए नमूने

Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Food department raided for Diwali, took samples
मऊ। दीपावली पर्व को लेकर दूषित खाद्य तथा पेय पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को जिले में कई दुकानों पर टीम ने छापेमारी की। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा। छापा के दौरान 648 किलोग्राम बेसन, 1108 किलोग्राम भूना चना को जब्त किया गया।
विज्ञापन

घोसी के मझवारा मोड़ स्थित किराना स्टोर से 648 किलो बेसन, 1108 किलोग्राम चना को जब्त किया गया। साथ ही जयश्री ब्रांड के सरसो तेल का नमूना लिया गया। टीम ने मझवारा रोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान से नमकीन का नमूना, मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना, मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया। वहीं घोसी रोडवेज स्थित प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना लिया।
विज्ञापन

उधर छापा में शहर के कचहरी मोड़ से सुरेंद्र यादव के पास से खोवा का नमूना लिया। टीम ने सभी नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, बिंदू पांडेय, रामानंद, जयहिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed