{"_id":"578bce294f1c1b676bc4b91e","slug":"following-the-authorities-will-be-held-mobile-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बंद हुए तो अधिकारियों के सिम किए जाएंगे ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल बंद हुए तो अधिकारियों के सिम किए जाएंगे ब्लाक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
amazing mobile application
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना सीयूजी मोबाइल नंबर बंद या नाट रिचेबल करना आसान नहीं होगा। मोबाइल बंद मिलने पर सिम ब्लाक कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलीय सहायक निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावकों तथा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों को सीयूजी मोबाइल नंबर आवंटित किया गया है।
अधिकारी व कर्मचारी आदेश को दरकिनार कर मोबाइल को स्वीच आफ या नाट रिचेबल कर देते हैं। इससे दूर दराज क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों सहित आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अभिभावकों तथा शिक्षकों की ओर से सीयूजी मोबाइल नंबर बंद तथा नाट रिचेबल करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठती रही है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है।
अधिकारियों का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद या नाट रिचेबल मिलने पर सिम ब्लाक कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक डॉ. विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सीयूजी मोबाइल नंबर स्वीच आफ अनुशासनहीनता का द्योतक है। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।