फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flood in Mau Saryu river flowing 10 cm above danger mark

Flood in Mau: सरयू नदी का रौद्र रूप, खतरा निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी; तेजी से हो रही कटान

Sat, 09 Aug 2025 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Aug 2025 03:13 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में सरयू नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यहां नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में तेजी से कटान हो रहा है। 

विज्ञापन
Flood in Mau Saryu river flowing 10 cm above danger mark
मऊ में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से सरयू में नदी खतरा बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है। नदी के खतरा बिंदु पार होते ही नगरवासियों की धड़कने तेज हो गई हैं, क्योंकि नगर की सभी ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बिंदटोलिया में कटान तेज हो गई है। कटान से गांव के एक व्यक्ति का मकान भी नदी में विलीन हो गया। साथ ही ठोकर के आगे से नई बस्ती में पानी घुस गया है। खेतों में पानी भर जाने से फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।   

विज्ञापन


सरयू नदी का जलस्तर खतरा निशान से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सिंचाई विभाग की तरफ से बिंदटोलिया में कटान से बचाव के लिए चार ठोकर तो बनाया गया है, लेकिन मुख्य मार्ग से नई बस्ती में पानी घुस गया है। 
विज्ञापन


खेतों में फसलें जलमग्न होने से नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। कटान प्रोजेक्ट पूरा न होने से बिंदटोलिया में कटान तेज हो गई है। शनिवार को गांव के चकबहादुर का कटान से बचा आधा मकान भी नदी में विलीन हो गया। नदी के उग्र रूप धारण करने से बिंदटोलिया सहित आसपास के इलाकों के लोग दहशत में जी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Raksha Bandhan 2025: जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बहन से बंधवाई राखी, सोनभद्र स्थित घर पहुंचे थे

नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरी शंकर घाट पर शनिवार को नदी का जलस्तर 70 मीटर रहा। शुक्रवार को जलस्तर 69.75 मीटर रहा। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। 

नदी के रौद्र रूप धारण करने से दोहरीघाट क्षेत्र के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, लोहड़ा, नई बाजार, नौली, चिऊटीडांड़, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, ठाकुरगांव, जमीरा चौराडीह, बेलौली, महुआबारी गांव के सिवान में घुसने का खतरा बढ़ने से किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। उधर, धनौली रामपुर लोहड़ा बंधा नौली, चिउंटीडांड़ रिंग बंधा, बीबीपुर बेलौली बंधे पर पानी की तेज धारा टकरा रही है। जिससे बंधे पर खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed