फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flood engulfed Devara's connecting roads

Mau News: बाढ़ लील गई देवारा के संपर्क मार्ग

Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Flood engulfed Devara's connecting roads
सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। छात्रों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियाें को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते देवारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के संपर्क मार्ग बदहाल पड़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र छात्राओं को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। बदहाल संपर्क मार्ग पर नजर डालें तो गोबरही बइरकंटा मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। भगत पुरवा से बिशुन पुरवा तक संपर्क मार्ग दो जगह टूटा पड़ा है। हरिलाल पुरवा का संपर्क मार्ग पर चार फीट जलजमाव होने से आवागमन बाधित है। इसी तरह से नरहाघाट से पब्बर पुरवा तक संपर्क मार्ग तीन जगह टूटा पड़ा है। बिंटोलिया नई बस्ती तक मार्ग में दो स्थान पर टूट जाने से चार पहिया वाहनों से आना जाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में क्षेत्र के जयराम यादव, विरेंद्र मोहन सिंह, रामबचन चौहान, उंमा शंकर पांडेय, तैयब अहमद, राम जीत बिंद का कहना है कि बदहाल संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य के लिए आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। प्रशासन की तरफ से संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं हैं, जानकारी लेकर इस समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। -शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed