फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fledged musical journey with vase extracted

गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Tue, 10 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 10 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fledged musical journey with vase extracted
क्षेत्र के गौहरपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय
विज्ञापन
नवचंडी महायज्ञ के क्रम में मंगलवार को श्रद्धालुआें ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।


कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं।


 यज्ञकर्ता अखिलेश ब्रह्मचारी के नेतृत्व में निकाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम गौहरपुर, कोइरियापार बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करता हुआ एकौना घाट स्थित तमसा तट पहुंचा।

वहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग बीच-बीच में देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनाें तरफ भारी संख्या में लोग खडे़ रहे। विधि विधान से कलश में जल भरने के बाद जुलूस यज्ञ स्थल पहुंचा।


इस अवसर पर यज्ञकर्ता अखिलेश ब्रह्मचारी ने कहा कि यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से एक तरफ जहां व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा की भावना का विकास होता है।




 कहा कि कलश रूपी शक्ति को धारण करने के लिए नारियां ही उपयुक्त है। क्योंकि देवासुर संग्राम में समुद्र मंथन के समय 14 रत्नों मेें एक रत्न अमृत कलश था। जिसे भगवान ने विश्वमोहिनी का रूप धारण कर अमृत कलश को सिर पर धारण किया था। कलश यात्रा जुलूस को सफल बनाने में अमरेश यादव, रामबदन, सदानंद, अमरजीत,  उमेश कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed