{"_id":"577d4c784f1c1b646d7f9a95","slug":"fledged-band-with-the-left-chariot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे संग निकला रथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे संग निकला रथ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
निकाला रथ
ब्लाक मुख्यालय स्थित महाराजजी कुटी से श्रद्धालुओं ने बुधवार को गाजेबाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जुलूस महाराज कुटी से निकलकर गांव व बाजार तक गई। शोभायात्रा से पूर्व भगवान कृष्ण का पंचगव्य व पंचामृत से महंत अरुणेश ने अभिषेक किया। तत्पश्चात भगवान को शृंगारित कर मंदिर के गर्भगृह से निकालकर विशेष रथ में विराजित किया।
भगवान के रथ में लगी हुई रस्सियों को खींचते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की परिक्रमा लगाई। महंत अरुणेश ने बताया कि आज के दिन भगवान जगन्नाथ रथ में बैठकर खेतों में हल चलाने जाते हैं और कृषि भूमि में मोती की फसल बोते हैं।
विज्ञापन
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली। रथ यात्रा को खींचने के लिये नगरवासियों में होड़ लगी रही। जगह-जगह महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की ।