फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flat-resistant water, dubious

रुक-रुक कर बरसा पानी, दुश्वारी

Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Flat-resistant water, dubious
बारिश के बाद नगर क्षेत्र के दक्षिणटोला महरनियां मोहल्ले में जमा बारिश का पानी।
रविवार की रात से शुरू हुई बरसात मंगलवार तक बीच में रुक रुक कर होती रही। बरसात से किसानों में खुशी है। खेतों में किसानी का काम तेज हो गया है। जिन खेतों में रोपाई हो चुकी है, वहां पर पानी को रोकने की जुगत में किसान जुटे रहे। साथ ही जहां रोपाई का पिछड़ा था वहां भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


  इसी क्रम में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था तथा सार्वजनिक नालियों की साफ सफाई  न होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इधर घोसी तहसील क्षेत्र के नवकापुरा गांव में एक व्यक्ति का जर्जर मकान गिर गया। संयोग से कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


नगर की नालियों के ओवरफ्लो होने तथा निचले इलाकों के मुहल्लों में जलजमाव हो गया है। गड्ढे में तब्दील राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।  रविवार की रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी रुक-रुक कर होती रही। जिससे धान की रोपाई के कार्य में तेजी आ गई है। नगर क्षेत्र के नई बस्ती, सहादतपुरा, दक्षिणटोला महरनिया,  मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा,  दानकबीर सब्जी मंडी, डीसीएसके मोड़ और भीटी सहित विभिन्न इलाकों  में पानी भर गया था। नगर स्थित शीतला माता मंदिर के पास सार्वजनिक नाली ओवरफ्लो रहने से लोगों को परेशानी हुई। मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार खरगजेपुर-पिपरीडीह मार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को परेेशानी हुई है। अमिला संवाददाता के अनुसार मानसून की पहली बरसात ने किसानों को प्रसन्न कर दिया। वहीं  कच्चे व खपरैल के घर में रहने वालों के लिए बरसात ने मुश्किलें बढ़ा दीं। घोसी तहसील क्षेत्र के नवकापुरा गांव के  अमिला निवासी रामचंद्र सिंह का कच्चा मकान गिर गया। घर में रखा हजारों मूल्य का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के कंधरापुर गांव में सोमवार की रात में खपरैल की जर्जर मकान का आधा से अधिक हिस्सा बारिश के सीलन की वजह से अचानक गिरकर धराशायी हो गयी। इसमें सो रहे परिजन किसी तरह भागकर जान बचाए।रात के समय इस घटना से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन सजगता की वजह से पूरा बच गया।पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।      



 थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधरापुर निवासी राजेंद्र शर्मा सोमवार की रात घर के सारे सदस्यों के साथ अलग-अलग सो रहे थे।अचानक बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद ही बारिश के सीलन से अचानक उसका जर्जर खपरैल का मकान भहराकर धराशायी हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर बचाव के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि राजेंद्र शर्मा के परिजन दूसरे स्थान पर सो रहे थे। मकान के मलवे में दबकर हजारों के सामान बर्वाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed