फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five thieves arrested, pistol, pistol and two bikes recovered

Mau News: पांच चोर गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचा और दो बाइक बरामद

Mon, 01 Jun 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested, pistol, pistol and two bikes recovered
घोसी कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया के पास से रविवार की रात आशू यादव, दानिश उर्फ दाना, अंकित पाल, इंद्रजीत यादव और शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उनके पास से पिस्टल, तमंचा, चोरी करने के उपकरण और दो बाइक बरामद हुईं। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रविवार की रात 2:30 बजे असना नहर पुलिया के पास पहुंची। डकैती की योजना बनाते हुए कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव डढ़वापार निवासी आशू यादव, खाले का पूरा बोझी निवासी शुभम यादव, हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी निवासी दानिश उर्फ दाना, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा निवासी अंकित पाल तथा बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्वाली बसंत भटवली निवासी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सभी ने बताया कि वे गांव के किसी बड़े घर में डकैती की योजना बना रहे थे। वे ताला काटने के उपकरण साथ लेकर आए थे और यदि घर वालों ने विरोध किया तो उन्हें डराने या हत्या तक करने के इरादे से हथियार भी साथ लाए थे।

उनके पास से एक पिस्टल, कारतूस, एक तमंचा, कारतूस, बोरी में लोहे की कैंची नुमा कटर, बांस की सूखी डंडी में लगी कटिया, दांतेदार ब्लेड, एक पिलास, पेंचकस, छोटी टॉर्च, मोबाइल और दो बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed