फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five residential huts caught fire due to unknown reasons, causing loss of lakhs.

Mau News: पांच रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five residential huts caught fire due to unknown reasons, causing loss of lakhs.
थाना क्षेत्र के दुबारी के खैरा टोला में शनिवार को अज्ञात कारणों से पांच ग्रामीणों की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग लगने की घटना से करीब चार लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित हीरालाल, रामप्रवेश, रामचंद्र, विजय शंकर और रामानंद चौहान ने बताया कि आग लगी की इस घटना पर जब तक हम लोग काबू पाते जब तक आग ने पांचों की मड़ई को अपने जद में ले लिया। इससे इन मड़ई में रखा अनाज, भूसा, कंडी, कपड़े, लकड़ी, चौकी सहित अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल तथा लेखपाल शरद मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने के निर्देश दिए। आग में एक भैंस झुलस गई, जिसका इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed