{"_id":"69efae2085e5853d9c098444","slug":"five-out-of-13-cases-were-resolved-in-the-public-hearing-mau-news-c-295-1-svns1028-144601-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जनसुनवाई में 13 में से पांच मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जनसुनवाई में 13 में से पांच मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।स्रोत-स्वयं
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
इस दौरान निर्माण विभाग से 2, राजस्व विभाग से 2, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 3, प्रकाश विभाग से 1 तथा कर विभाग से 1 सहित कुल 13 शिकायतें आईं। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।