{"_id":"688bbb67e13b01ebfa0f0144","slug":"five-lakh-rupees-were-robbed-in-the-name-of-selling-land-six-people-were-named-mau-news-c-295-1-mau1002-131556-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे, छह नामजद
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाड़नपुर घिचौरा निवासी प्रमेंद्र चौहान की शिकायत व एसपी के आदेश पर जमीन बेचने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार प्रमेंद्र चौहान का आरोप है कि उनके गांव निवासी पार्वती देवी उसके पति विजय चौहान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बेलचौरा निवासी जितेंद्र,
घोसी कोतवाली के बीजपुरा निवासी अनीस कुमार, संतोष राजभर और रामबचन पता अज्ञात मार्च 2024 में उनके घर कई बार आए। खतौनी दिखाकर बताये कि लाड़नपुर घिचौरा में आराजी नंबर 807 में पार्वती देवी का कुछ हिस्सा है और वो उसे बेचना चाहती है। कई बार की बातचीत के बाद पार्वती देवी 10 लाख रुपये में जमीन बेचने को तैयार हुई। उनके कहने पर 24 मार्च 2024 से 28 मई 2024 के बीच कई किश्त में आरोपियों के खाते में 5 लाख रुपये भेज दिया। शेष पांच लाख रुपये की व्यवस्था करने के बाद जब पार्वती देवी से जमीन बैनामा करने को कहा तो सभी टाल मटोल करने लगे।थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।