फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five injured with sticks in land dispute, case against seven

Mau News: जमीन विवाद में चले लाठी डंडे पांच घायल, सात पर मुकदमा

Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five injured with sticks in land dispute, case against seven
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगमास गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में लाठी डंडे, ईंट पत्थर से जमकर मारपीट हुई। एक परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुंगमास निवासी कुंजुपाल मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे बंजर जमीन पर कटरैन रख रहा था। इसी बीच पट्टीदार देवानंद पाल ने वहां कटरैन लगाने से मना किया। कुंजुपाल का कहना था कि वो अपनी आबादी में कटरैन लगा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हुआ। देखते देखते ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक ही परिवार के कुंजुपाल (42), दिव्यांश पाल (27), सत्यम (12), शिवम (16) बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर सभी को हटाया। पुलिस ने सभी का मेडिकल मुआयना कराया। जिसमें कुंजु पाल, दिव्यांश और सत्यम की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवानंद पाल, सत्येंद्र उर्फ नीरा, शैलेश पाल, पवन पाल, छोटू पाल, मुन्नी देवी और पिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed