{"_id":"58bef3f94f1c1bed43dc43be","slug":"five-injured-in-road-accident-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पांच जख्मी, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट क्षेत्र के रायपुर पुलिया के पास अनियंत्रित हो कर पलटा ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के पास मंगलवार को आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर बाइक- कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीखमपुर गांव निवासी अब्बास नट के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे आजमगढ़ के हैदराबाद गांव निवासी अजीम (14), सोफियापुर निवासी फैज अहमद (19 ) और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के रसूलपुर निवासी नजीर (14 ) सड़क हादसे का शिकार हुए।
वे सभी एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे आजमगढ़ से गाजीपुर जाने वाली सड़क पर आए तभी गाजीपुर की तरफ से आ रही मारुति कार सामने आ गई। बाइक सवारों को बचाने के फेर में कार पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में कार चालक आजमगढ़ के चुटही गांव निवासी पिंटू (35), धनंजय प्रजापति (25) निवासी पुरा रानी थाना मुबारकपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि बाइक सवार अजीम, नजीर, फैज भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक पिंटू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटनाक्रम में चिरैयाकोट के रायपुर चट्टी के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक बिहार से कोयला लादकर आजमगढ़ की आेर जा रहा था। बताया जाता है िक ट्रक का अगला पहिया पंक्चर होने की वजह से वह असंतुलित होकर खाई में पलट गया।