फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First she left her home for love, now she is pleading to stay with her husband

Mau News: पहले प्यार के लिए छोड़ा घर, अब पति के साथ रहने को लगा रही गुहार

Sun, 08 Dec 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
First she left her home for love, now she is pleading to stay with her husband
पहले उसने मुझे अपनी मीठी-मीठी बातों में ऐसा उलझाया कि मैं परिवार को छोड़कर उसके साथ चली गई। मेरे साथ कुछ समय रहने के बाद वह मुझे धोखा देकर भाग गया। यह गुहार पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक पीड़िता ने सदस्यों के समक्ष लगाई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी पर कार्रवाई चाहती है, आज उसके वजह से न तो वह उसके साथ है न ही अपने परिवार के साथ। जबकि उसके प्रेमी ने उसे बहला फुसलाकर उसके जीवन को बर्बाद कर दिया। इस संबंध में सदस्यों ने महिला को कोर्ट में जाने की बात कही। इस तरह अन्य मामला में एक पीड़ित युवक ने गुहार लगाई। बताया कि उसकी शादी हुई थी, जहां वह अपने ससुर की किसी बात से नाराज होकर कुछ बोल दिया था। इसके बाद उसका ससुर अब अपनी बेटी को विदा नहीं कर रहा है। ब्यूरो के सदस्यों ने मौजूद महिला और उसके पिता को समझाना चाहा, लेकिन पिता अपनी बेटी को उसके ससुराल भेजने को तैयार नहीं हुए। इससे पहले सुबह दस बजे दो बजे तक बैठक में 49 मामले आए, जिसमें 12 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान दो दंपतियों के बीच चल रहा विवाद निपटने के बाद दोनों एक साथ रहने को तैयार हुए। जबकि आठ मामले पक्षकारों की उदासीनता अथवा इच्छा से बंद कर दिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, मौलवी अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed