फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First hit by bike, then absconding by snatching mobile

पहले बाइक से मारी टक्कर, फिर मोबाइल छीनकर हुआ फरार

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
First hit by bike, then absconding by snatching mobile
मऊ। रतनपुरा अपराधिक घटनाओं में कमी होने के बाद ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, जो कि पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान उठा रहा है। शुक्रवार की शाम हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा तिराहा पर एक बदमाश ने पहले बाइक से छात्रा को टक्कर मारकर घायल किया, उसके बाद उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव निवासी सुनीता 20 ने बताया कि वह जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिग कॉलेज की छात्रा है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह रोजाना की भांति कॉलेज से ऑटो से भीमपुरा तिराहा पर उतरी और पैदल घर जाने लगी। अभी वह कुछ दूरी पर पहुंची होगी तभी पीछे से आए बाइक चालक ने उसे पैर में टक्कर मार दी। जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गई, इसका फायदा उठाकर बाइक सवार ने उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने भाई अमित कुमार के साथ हलधरपुर थाने पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed