फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Firing shooting on mother and son while sleeping in mau up

यूपी: सोते समय मां-बेटे पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Sun, 14 Feb 2021 10:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Firing shooting on mother and son while sleeping in mau up
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार की रात घर में घुसकर तीन बदमाशों ने सो रहे दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर घायल की पुत्र विरोध करते हुए बदमाश से भिड़ गई। घटना के बाद बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल गृह स्वामी और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला मठिया निवासी शंकर गुप्ता(40) पुत्र गोवर्धन गुप्ता शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। इस बीच रात 2 बजे करीब तीन बदमाश छत से सीढ़ी लगाकर घर के अंदर आ गए। जहां उन्होंने कमरे में सो रहे शंकर गुप्ता के सिर, पेट और एक पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन


वहीं, बदमाशों ने बगल के कमरे में सो रही शंकर गुप्ता की मां गिरिजा देवी(60) को भी गोली मारी, जो उनके पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही शंकर गुप्ता की पुत्री पायल(15) जाग गई। कमरे की तरफ दौड़ी तो बदमाशों को देख उनसे भिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक के बाद 5 गोली की आवाज सुनकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर विरोध कर रही किशोरी को मार पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने घायल शंकर गुप्ता को और उनकी मां को इलाज के लिए मोहम्दाबाद गोहाना सामुदायिक अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। एसओ नीरज पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed