{"_id":"6591ac4432c3e6838f0bf7cb","slug":"fire-in-rice-mill-due-to-short-circuit-loss-worth-lakhs-mau-news-c-295-1-mau1002-7086-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना के कोपागंज कस्बा स्थित राइस मिल में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल में रखी बोरी सहित 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। मिल में सो रहे मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
कोपागंज कस्बा निवासी मोहन गुप्ता घर के पास ही राइस मिल संचालित करते हैं। मिल में दाल, चावल और आटे की पैकिंग होती है। रोज की तरह शनिवार की रात भी मोहन गुप्ता अपने घर चले गए और मजदूर खाना खाकर मिल में सो रहे थे। देर रात लगभग दो बजे शॉट सर्किट से मिल में आग लग गई।
आग की गर्म लपटों की आहट पाकर मजदूरों की नींद खुली तो वो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। मजदूर और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें भयावह होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दो घंटे बाद अपने आप आग बुझी तब तक मिल में रखी हजारों खाली बोरियां, तीसी की खल, रैपर और धागे सहित 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची।