{"_id":"6a480194ec3ff3b7da051712","slug":"fire-has-broken-out-twice-in-two-years-directive-issued-to-vacate-the-warehouse-due-to-the-absence-of-safety-measures-mau-news-c-295-1-mau1002-147987-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो साल में दो बार लग चुकी आग, बचाव के इंतजाम न मिलने पर गोदाम खाली करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो साल में दो बार लग चुकी आग, बचाव के इंतजाम न मिलने पर गोदाम खाली करने का निर्देश
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गाेहना स्थित गोदाम में फायर सेफ्टी की जांच करते अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधि
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में स्थित खाद्य सामग्री के गोदाम का शुक्रवार को अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। दो साल में दो बार आग लगने के बाद भी आग से बचाव की व्यवस्था न नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, खाद्य तेल, माचिस, नमकीन और कुरकुरे आदि खाद्य सामग्री भरी हुई थी। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीएफओ के. वर्मा ने दो दिन में गोदाम खाली करने का निर्देश दिया है।
साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर पूरा सामान सील कर दिया जाएगा और दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी गोदाम में दो साल में दो बार आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था और मोहल्ले के घरों तक आग फैल गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने गोदाम में आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन शुक्रवार के निरीक्षण में कोई भी व्यवस्था नहीं मिली।
टीम ने तीन घंटे तक गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने घनी आबादी के बीच संचालित इस गोदाम को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
दो दिन के भीतर गोदाम खाली कराने के आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए गोदाम पर अग्निशमन विभाग के चार फायरमैन, तहसील के दो कर्मचारी और नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि इस गोदाम में कई बार भीषण आग लग चुकी है। सुरक्षा के लिए बड़े इंतजाम के आदेश दिए गए थे, लेकिन कोई इंतजाम न मिलने पर कार्रवाई की गई है।
इस दौरान तहसीलदार अनीश सिंह, एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, अवर अभियंता रमाकांत यादव, शैलेंद्र उर्फ गुंजन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।