{"_id":"697853e9c347237f4a0172ad","slug":"fire-caused-by-gas-cylinder-leak-while-cooking-in-mau-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज से लगी आग, रिहायशी मड़ई जलकर राख, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज से लगी आग, रिहायशी मड़ई जलकर राख, दो झुलसे
Tue, 27 Jan 2026 11:28 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:28 AM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसड़ी ग्राम पंचायत के गोविंदपुर टगुनिया गांव में सोमवार की देर शाम एक घटना में दो लोग झुलस गए। वहीं आग लगने से रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर टगुनियां गांव में सोमवार की देर शाम खाना बनाते समय एक रिहायशी मड़ई में सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। इस घटना में आग पर काबू पाने के प्रयास में दो युवक झुलस गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस घटना में दोनों घरों का गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
रसड़ी ग्राम सभा के गोविंदपुर टगुनियां गांव निवासी कमलेश शर्मा (42) की पुत्री रोशनी (21) सोमवार की देर शाम अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान लीकेज के चलते सिलिंडर फट गया। इससे मड़ई में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP में हादसा: पति को खाना देने जा रही पत्नी को पुलिस की गाड़ी ने उड़ाया, महिला की मौत; CO समेत तीन घायल, Video
विज्ञापन
इस घटना दौरान गांव के युवक उमा (35) के साथ पीड़ित कमलेश शर्मा भी झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से दूसरी मड़ई में बंधी तीन गायों के साथ उसका गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।