{"_id":"662e982c3aa1fe04320ca904","slug":"fire-broke-out-in-six-rooms-goods-worth-about-five-lakhs-including-cash-burnt-mau-news-c-295-1-mau1002-112000-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छह कमरों में लगी आग, कैश समेत लगभग पांच लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छह कमरों में लगी आग, कैश समेत लगभग पांच लाख का सामान जला
विज्ञापन
हलधरपुर /रतनपुरा। हलधरपुर के मोलनापुर गांव में रविवार भोर में मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें टीनशेड के छह कमरे जलकर राख हो गए। इसमें नगदी समेत पांच लाख के सामान जल गये। आग की तपीश से परिजनों की नींद खुली तो बाहर भागकर जान बचाई। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी संजय कुमार गौतम का परिवार रोज की तरह रात में खाना खाकर सो रहा था। घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार की अलसुबह चार बजे टीनशेड के मकान से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की गर्माहट से किसी एक व्यक्ति की नींद खुली तो सभी को जगाकर बाहर निकाला। देखते ही देखते लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक मकान में रखे छह चौकी, दो बेड, बक्से, कपड़े, बर्तन, आभूषण, 22 बोरी गेहूं व चावल और घर आए रिश्तेदारों के बैग, कपड़े, नकदी, मोबाइल जलकर राख हो गए। संजय कुमार गौतम ने बताया कि नगदी सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया।
-- -- -- -- -- -- -
जल रहे कचरे की चिंगारी से दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटा
कुसुम्हा। दोहरीघाट के गोठा बाजार में रविवार सुबह मुर्गा और मछली विक्रेता की गुमटी में आग लग गई। इसमें तीन लोगों के 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। गोठा बाजार में दुकानदार ने सुबह नौ बजे दुकान के सामने कचरे में आग लगा दी। आग धीरे-धीरे पास स्थित मोहम्मद मूसा की गुमटी के नीचे पहुंच गई। उसमें रखा छोटा सिलिंडर फट गया। जिसके बाद गुमटी धूं धूं कर जलने लगी। इससे आसपास की दो गुमटियां भी चपेट में आ गईं। उसमें रखी बैटरी सहित अन्य सामान जलने से मोहम्मद मूसा का लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान हो गया। वहीं बगल में स्थित रूपचंद और मोहम्मद यासीन की गुमटी जलने से पांच हजार रुपये का नुकसान हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
शॉट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
मधुबन। नगर कस्बा स्थित कपड़े की दुकान में रविवार सुबह शॉट सर्किट से आग लग गई। इसमें एक लाख रुपये के कपड़े जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मधुबन नगर पंचायत में एसबीआई के पास एक कपड़े की दुकान से रविवार सुबह लगभग आठ बजे धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने धुंआ उठता देख आनन फानन में ताला तोड़कर शटर खोला तो अंदर रखे कपड़े जल रहे थे। वहां मौजूद लोग बाल्टी से पानी फेंकने लगे। कुछ ही देर बाद फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और आग बुझाया। गनीमत थी कि दुकान में उस समय कोई नहीं था और लोगों ने सक्रियता दिखाई। जिससे कस्बे में बड़ा हादसा टल गया। कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के समीप एक कपड़े की दुकान में रविवार की तड़के शॉट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर जब पहुंचा अग्निशमन विभाग तबतक लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
बता दें कि कस्बे के एसबीआइ के समीप शमा फैंसी गारमेंट एंड किड्स वियर के नाम से कपड़े की दुकान है। जिसमें रविवार तड़के शॉट सर्किट से आग लग गई।