फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in marriage hall and restaurant, goods worth eight lakhs burnt

Mau News: मैरेज हॉल व रेस्टोरेंट में लगी आग, आठ लाख का सामान जला

Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in marriage hall and restaurant, goods worth eight lakhs burnt
मधुबन। गांगेवीर स्थित मैरेज हॉल और रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह नौ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें सात लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने फायर बिग्रेड की टीम की सहयोग से आग पर काबू पाया। गांगेवीर में मधुबन-दुबारी मार्ग पर मैरेज हॉल है। उसी में रेस्टोरेंट भी चलता है। शुक्रवार सुबह नौ बजे मैरेज हॉल में लगे टेंट में आग लग गई। वहां काम करने वाले लोग कुछ समझ पाते की आग ने विकराल रूप ले लिया। काम कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। ऊंची लपटें उठती देख लोग वहां पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी आग ने रेस्टोरेंट को भी अपनी जद ले लिया। पूरा मैरेज हॉल और रेस्टोरेंट धूं-धूं कर जलने लगा। रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए सिलिंडर बाहर निकाल दिया था। जिससे वहां बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम और मधुबन थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों राहत की सांस ली। इस घटना में मैरेज हॉल में रखी कुर्सियां, सोफा, टेंट, बूफे सहित लगभग आठ लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed