फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in a hut due to the pole falling down, electricity supply to 100 houses disrupted

Mau News: खंभा टूटकर गिरने से मड़ई में लगी आग, 100 घरों की बिजली बाधित

Fri, 13 Jun 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a hut due to the pole falling down, electricity supply to 100 houses disrupted
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के बिचला पूरा मुहल्ला में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा होने से बचा। तेज हवा के झोंके से बिजली का खंभा टूटकर मड़ई पर गिर गया। तार के टकराने से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। अंदर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिचला पूरा मुहल्ला निवासी हाफिज उस्मान गनी के अर्ध निर्मित कटरेन पर काम चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर में तेज हवा चलने से टकरेन उड़कर बगल के ही मातादीन गोड़ की मड़ई के पास लगे बिजली के पोल पर गिर गया। इतने में पोल टूटकर मड़ई पर गिर गया और तार के आपस में टकराने से चिंगारी निकली जिससे मड़ई में आग लग गई। मुहल्ले के लोगों ने वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई बंद कराई। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग लगने से मड़ई में रखा सामान जलकर राख हो गया। वलीदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामविलास ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन वहां पहुंचकर मरम्मत में जुटे हैं। देर रात तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed