फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire breaks out in clothes shop, goods worth one lakh reduced to ashes

Mau News: कपड़े की दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान राख

Tue, 09 Jan 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in clothes shop, goods worth one lakh reduced to ashes
घोसी। स्थानीय कोतवाली के पुराने डाकघर के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। घोसी नगर के बड़ागांव पकड़ी मोड़ निवासी दलदीप कुमार ठठेरा की पुराने डाकघर के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे दलदीप के पिता नीरज ठठेरा साफ-सफाई कर दुकान के बाहर धूप में बैठे थे। सामने के दुकानदार ने दुकान से धुआं उठता देख शोर मचाया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने दुकान में जाकर देखा तो रखे कपड़े धूं-धूं कर जल रहे थे। दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने फायरब्रिगेड को फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन टीम नहीं पहुंची। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed