{"_id":"6afdf6f6fd6a2199a408f9dd","slug":"fire-breaks-out-at-a-tent-warehouse-operating-without-an-noc-mau-news-c-295-1-mau1001-155252-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिना एनओसी चल रहे टेंट के गोदाम में लगी आग, 4 कर्मियों ने छत से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिना एनओसी चल रहे टेंट के गोदाम में लगी आग, 4 कर्मियों ने छत से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील के निकट एक गोदाम में लगी आग। संवाद
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक टेंट हाउस के चार मंजिला गोदाम में मंगलवार की बीती रात शॉर्ट सर्किट से टेंट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आगलगी में करीब तीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। आबादी के बीच संचालित जिस गोदाम में आग लगी है उसका अग्निशमन विभाग में कोई पंजीयन नहीं था, न ही गोदाम में आग से बचाव का इंतजाम।
देव श्रीवास्तव द्वारा पुरानी तहसील के पास चार मंजिला भवन में काफी समय से टेंट के साथ सजावट का सामान का गोदाम बना था। मंगलवार की देर रात करीब बारह बजे इस गोदाम के तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय गोदाम में चार कर्मचारी मौजूद थे। आग और धुएं के गुबार इतनी तेजी से फैले कि चारों कर्मचारी तीसरी मंजिल पर फंस गए और उनकी जान पर बन आई। नीचे उतरने का कोई रास्ता न बचता देख कर्मचारियों ने छत से कपड़ा बांधकर उसके सहारे नीचे उतरे, जिससे उनकी जान बच सकी।
उधर गोदाम से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण पड़ोस के घरों में भी आग फैलने की आशंका से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टी और सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकलकी छह गाड़ियां और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ के वर्मा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट है, नुकसान का आकलन अब तक नहीं हो सका है। गोदाम में आग से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं था, न ही इसका पंजीयन था। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गोदाम में आवाजाही के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था
सीएफओ के वर्मा ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी है, उसमें इमरजेंसी के समय बचाव के लिए अलग निकासी रास्ता नहीं था। आने जाने के लिए गोदाम में सिर्फ एक ही रास्ता था। ऐसे में आग लगने पर इस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। ऐसी स्थिति में आग को बुझाने में अतिरिक्त एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। बताया कि गोदाम का पंजीयन विभाग में होना चाहिए। साथ ही सुरक्षा उपकरण: गोदाम में अग्नि सुरक्षा उपकरण जैसे कि फायर अलार्म, फायर स्प्रिंकलर और फायर एक्सटिंग्विशर लगाने चाहिए। साथ ही गोदाम में विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच की जानी चाहिए।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
केस एक : बीते 28 अक्तूबर को जिले के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह बिना पंजीयन संचालित कबाड़ गोदाम में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग को घटना के बाद गोदाम का कोई पंजीयन नहीं मिला।
केस दो: आठ फरवरी 2025 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक गोदाम में आग लग गई थी। आग लगने की घटना इतनी भीषण थी कि पांच दमकल वाहनों और भारी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास के बाद भी सात घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इस गोदाम में बीते 18 दिसंबर को भी आग लगी थी।
केस तीन : नगर के पुरानी तहसील स्थित एक कबाड़ के गोदाम में 10 मार्च की सुबह 10:30 बजे भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता धुएं का गुबार 2.5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। उठता धुआं देख अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन लेकर पहुंची और 30 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया था।