{"_id":"607dba3c8ebc3ec36c7a8138","slug":"fir-will-be-lodged-for-not-taking-training-mau-news-vns585830180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण कार्यशाला में 106 मतदानकार्मिक अनुपस्थित:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण कार्यशाला में 106 मतदानकार्मिक अनुपस्थित:
विज्ञापन
नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में पंचायत चुनाव को लेकर बैलेट बाक्स को खोलने ?
- फोटो : MAU
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। निष्पक्ष तरीके चुनाव संपन्न कराने के लिए सोमवार को मतदान कर्मियों को नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 106 निर्वाचन कर्मी अनुपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को 20 अप्रैल को प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण नहीं लेने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि पंचायत चुनाव को निष्पक्षता से संपन्न कराना है। सभी मतदानकर्मी चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस प्रशिक्षण को सभी पूरे मनोयोग से प्राप्त करें, जहां आपको शंका हो उसका समाधान कर लें। पंचायत चुनाव को लेकर आयोग ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। मतदान कार्मिक बूथों पर पहुंचने पर पूरी निष्पक्षता बरतें। प्रत्याशियों व मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतदान की प्रक्रिया शुरू कराएं। मतदाताओं के नामों का सही ढंग से मिलान किया जाए। मतदाता सूची में नाम देखकर और निर्वाचन कार्ड का अवलोकन करने के बाद बूथों के अंदर जाने की अनुमति प्रदान करें। यदि कोई भी व्यक्ति मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करे तो तत्काल मजिस्ट्रेट को सूचित करें। अंत में कार्मिकों को बैलेट बाक्स को सील करने का तरीका बताया।
प्रशिक्षण मेें अनुपस्थित मतदानकार्मिक रविंद्र नाथ प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, शिवनरायन चतुर्थ श्रेणी पंचायत राज विभाग, सुदामा यादव शिक्षक घोसी, शहनाज खातून शिक्षिका मदरसा जामेऊल उलूम कोपागंज, राजकुमार राम शिक्षक मुहम्मदाबाद, अजय राय प्रधानाध्यापक परदहां, विनित मिश्रा अध्यापक फतहपुर मंडाव, अर्चना देवी शिक्षामित्र घोसी सहित 106 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को एक अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया कि 20 अप्रैल 2021 को पूर्वाह्न 10 बजे लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया मऊ में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी।