{"_id":"6a5e6b66801cfb7dfc01f0f9","slug":"fir-registered-against-police-personnel-for-allegedly-assaulting-wife-and-children-mau-news-c-295-1-mau1002-148892-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पत्नी और बच्चों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पत्नी और बच्चों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियाव गांव निवासी प्रियंका की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम पति राजकुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान प्रयागराज से घर आया और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की।
प्राथमिकी के अनुसार, पति राजकुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रयागराज मुख्यालय पर तैनात है। बीते 18 जुलाई की रात करीब 2:45 बजे वह घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी, डंडे और पाइप से मारपीट की, जिससे गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों के साथ भी मारपीट की। पति ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह ड्यूटी पर रवाना हो गए। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।