{"_id":"6a1b2bc49c1d57fb140c57fd","slug":"fir-filed-against-five-including-district-president-of-congress-mahila-morcha-for-burning-effigy-of-home-minister-mau-news-c-295-1-mau1002-146268-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में सरायलखंसी थाना पुलिस ने कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंशा राजभर, राधेश्याम सिंह, ब्रह्मानंद पांडेय सहित पांच कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शनिवार की रात प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि बिना अनुमति सभा की और लापरवाहीपूर्वक ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग करते हुए सड़क पर पहुंच गए। ऐसा कर उन्होंने गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न किया।
प्राथमिकी के अनुसार, बिना अनुमति सभा आयोजित कर नारेबाजी किए जाने की सूचना पर सरायलखंसी थाने में तैनात उपनिरीक्षक रमन कुमार मिश्र शुक्रवार की सुबह 11:45 बजे बुनकर कॉलोनी में पहुंचे।
विज्ञापन
वहां कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंशा राजभर, कोपागंज थाना क्षेत्र के बड़ा कोपा निवासी विवेक कुमार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली निवासी राधेश्याम सिंह, कल्पनाथ नगर निवासी ब्रह्मानंद पांडेय तथा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अरस्तुपुरा निवासी अनिल राय उर्फ बब्लू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक रहे थे।
आरोप है कि बिना अनुमति लोगों को एकत्र कर नारेबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से आग जलाकर वे बुनकर कॉलोनी से निकलकर मुख्य मार्ग के बीचोबीच पुतला ले जाते दिखाई दिए।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री की जिले में दो स्थानों पर जनसभाएं आयोजित थीं। इसी दौरान बिना अनुमति कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लोगों को एकत्र कर पुतला फूंकते हुए सड़क पर पहुंच गए थे। मुख्य रूप से नामजद पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।