{"_id":"67ec298af171128e7604e610","slug":"financial-year-passed-mau-depot-did-not-get-ac-bus-mau-news-c-295-1-mau1002-125997-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वित्तीय वर्ष बीता, मऊ डिपो को नहीं मिली एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वित्तीय वर्ष बीता, मऊ डिपो को नहीं मिली एसी बस
विज्ञापन
मऊ। सितंबर 2024 में मुख्यालय से भेजी गई सूची के अनुसार मऊ डिपो को दो एसी बस मिलनी थी। वित्तीय वर्ष बीत गया लेकिन अब तक एसी बस नहीं मिली है। जबकि गर्मी में रोडवेज की जनरथ बसों की मांग बढ़ जाती है। यात्री एसी बसों में सफर करना पसंद करते हैं।
वर्तमान में डिपो के पास केवल एक जनरथ बस है, जो काफी पुरानी है। ये बस अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक केवल पांच बार ही चल पाई थी। तकनीकी खराबी के कारण बस वर्कशॉप में खड़ी रहती थी, जिसके चलते यात्रियों को गर्मी में एसी बस की सुविधा नहीं मिल पाई थी। बाद में मरम्मत करके ठीक किया गया। ये बस अब रोज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ जाती है। इसी परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने मऊ डिपो सहित आजमगढ़ मंडल के सभी सात डिपो के लिए 114 बसों की सूची तैयार की थी। इसमें 10 एसी और चार स्लीपर बसें शामिल थीं। 17 सितंबर 2024 को सूची तैयार करके मऊ डिपो को भेजा गया, जिसमें डिपो को 20 साधारण और दो एसी बस देने की बात कही गई। ये सभी बसें महाकुंभ से पहले मिलनी थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, महाकुंभ से पहले तीन और महाकुंभ के दौरान चार और बीते मार्च माह में दो साधारण बस मिली है। भेजी गई सूची के अनुसार अब भी डिपो को 11 साधारण और दो एसी बस मिलना है। उधर परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में बसों की तुलना में चालकों की कमी है। चालकों की भर्ती की जा रही है, साथ ही कुछ बसें नीलाम होने वाली हैं, जिसके बाद नई बसें आ सकती हैं।
डिपो दो एसी बस मिलने वाली थी, प्रस्ताव भेजा गया है, ऑर्डर के अनुसार फैक्ट्री से सप्लाई हो रही है, जल्द ही मऊ डिपो को भी हैंडओवर कर दिया जाएगा। अब तक 9 साधारण बसें मिली हैं। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ