फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Final list of examination centers released

Mau News: परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की

Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Final list of examination centers released
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रविवार को 135 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई। अब अधिकारी इन परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर करने के लिए जुट जाएंगे। परीक्षा में 78,986 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी 2025 से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। परीक्षा केंद्रों के मामले में आई आपत्तियाें का तहसीलवार निस्तारण करते हुए जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने बोर्ड की वेबसाइट पर 135 परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड कर दी थी। बोर्ड ने छह दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद रविवार को शासन ने अंतिम सूची पर मुहर लगा दी। बोर्ड की वेबसाइट पर फाइनल सूची अपलोड कर दी गई है। अपलोड सूची में छह राजकीय, 59 सहायता प्राप्त तथा 70 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल मेें 39213 और इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने की तैयारी चल रही है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का कहना है कि जिले मेें 135 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची को बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed