{"_id":"64648f4b8e064594500e6eb7","slug":"fierce-fire-in-junk-warehouse-in-mau-loss-of-many-lakhs-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Wed, 17 May 2023 01:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 17 May 2023 01:54 PM IST
सार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमालपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार सुबह 8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमालपुर मोहल्ला स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार सुबह 8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
जमालपुर मोहल्ले में नगरीपार गांव निवासी बृजेश गुप्ता की कबाड़ गोदाम है। बुधवार सुबह 8 बजे अचानक गोदाम के पश्चिमी हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ मालिक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आग की लपटें इतनी तेज थी कि कस्बा के एक किलोमीटर रेंज में काला धुआं दिखाई दे रहा था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों का कबाड़ा जल गया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। कबाड़ गोदाम मालिक बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि किसी ने आग जानबूझकर लगाई गई है।
विज्ञापन