फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Feed data immediately after enrollment: District Magistrate

डीएम ने नामनेशन होने के बाद डाटा इंट्री में प्रगति खराब मिलने पर जताई नाराजगी

Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Feed data immediately after enrollment: District Magistrate
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल। - फोटो : MAU
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कक्ष में हुई बैठक में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने निर्वाचन कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्य जनपदों में नामांकन के बाद डाटा इंट्री समय से न करने पर आयोग ने नाराजगी जताई है। ऐसे में नामांकन खत्म होने के तत्काल बाद नामांकन का डाटा फीड करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। डाटा इंट्री के लिए कम से कम चार सेट कंप्यूटर लगवाए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी आरओ एवं एआरओ की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। जिला विकास अधिकारी को सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की ओर से बूथों के भ्रमण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि पीठासीन अधिकारी को जो स्टेशनरी का बैग उपलब्ध कराना है उसको प्रशिक्षण के दौरान ही उपलब्ध करा दें। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी होगी की स्टेशनरी बैग को संभाल कर रखें। इसमें लापरवाही न हो। नामांकन के दिन बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान एवं मतगणना के दिन कोई व्यक्ति असलहा लेकर आता है तो उसका असलहा सीज किया जाए। सभी बूथों पर पेय जल, छाया आदि की व्यवस्था की जाए। जहां स्कूलों पर बूथ बने हैं वहां बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीआरओ, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, आईटीआई प्रधानाचार्य, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed