फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fear of the earthquake left a family life

भूकंप के डर से बची एक परिवार की जिंदगी

Wed, 29 Apr 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 29 Apr 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fear of the earthquake left a family life
घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा कसबे में बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति का मकान भराभरा कर गिर पड़ा। गनीमत थी घटना के वक्त परिवार के सारे लोग बाहर सोए हुए थे वरना इस हादसे में एक परिवार के काल के गाल में समाना तय था।
विज्ञापन


भूकंप के डर से परिवार के लोग बाहर सोए हुए थे। देखा जाए तो भूकंप के भय ने एक परिवार की जान बचा ली।
 मझवारा कसबे में बाके गुप्ता का पक्का मकान है।

 वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ उसी में रहता है। इधर लगातार आ रहे भूकंप के झटके से भयभीत कसबे के लोग घर के अंदर सोने के बजाय बाहर सो रहे थे। हालांकि बीती रात भूकंप को कोई झटका नहीं आया था।
विज्ञापन


अधिकांश लोग अपने घरों में सोने चले गए थे। लेकिन बाके अपनी पत्नी के कहने पर एक रात और बाहर सो गया। वे सभी घर के आंगन में सोए हुए थे। तभी रात को उसका मकान भरभरा कर गिर गया। मकान छोटा था इसलिए बाके  का परिवार को उसके जद में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह घोसी कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मौके पर पंहुची नहीं। कसबे के प्रधान सुबास प्रजापति मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिए और इसकी जानकारी हल्के के लेखपाल को दिए।


 बाके ने बताया कि मकान गिरने से इसमें रखा गृहस्थी का सामान का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि उसे नुकसान की चिंता नहीं है। उसके बच्चों की जान बच गई, इसके लिए वह ऊपर वाले का शुक्रिया अदा कर रहा है। बताया कि भूकंप के डर से वह पत्नी के कहने पर बच्चों के साथ बाहर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed