फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fault in mainline stalled power supply in 40 villages for 15 hours

मेन लाइन में फाल्ट आने से 40 गांवों में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fault in mainline stalled power supply in 40 villages for 15 hours
रानीपुर (मऊ)। मंगलवार की रात बारिश होने से बख्तावरगंज बिजली उपकेंद्र से गई मेन लाइन में फाल्ट आने से रानीपुर ब्लाक के 40 गांवों में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।रात भर बिजली के बाद बुधवार की सुबह 40 गांव के लोग पानी के लिए तरस गए। छोटे-मोटे कारोबारी भी आपूर्ति ठप होने से दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बीच मंगलवार रात बिजली कड़कने से बख्तावरगंज बिजली उपकेंद्र के फीडर तीन के एलटी लाइन में फॉल्ट हो गया। एलटी लाइन में हुए फॉल्ट के कारण अमारी, कसारी, सनेगपुर, भूपत नगर, खुरहट, कासिमपुर सहित 40 गांवों में बुधवार की भोर तीन बजे से ही आपूर्ति ध्वस्त हो गई। समस्या को निपटाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी और अफसरों से संपर्क साधने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

अधिकतर अधिकारियों के नंबर बंद आ रहे हैं। बुधवार की सुबह विद्युत कर्मी फाल्ट को ठीक करने के लिए खंभे पर जरूर चढे़, लेकिन उसके बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से भंग हो गई, जिसके कारण 15 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि बिजली विभाग के कर्मचारी समस्या को दूर करने के प्रयास में जुट गए हैं। वहीं लोगों ने पेयजल समस्या हैंडपंप के माध्यम से दूर करने की कोशिश की।इस बाबत अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है की फाल्ट ठीक कराकर जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed