{"_id":"5f624e748ebc3e9d9a72152a","slug":"father-s-immersion-festival-will-be-celebrated-today-will-perform-rituals-on-rivers-with-social-distancing-mau-news-vns547666968","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाया जाएगा पितृ विसर्जन पर्व, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नदियों पर करेंगे तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाया जाएगा पितृ विसर्जन पर्व, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नदियों पर करेंगे तर्पण
विज्ञापन
मऊ। पूर्वजों को स्मरण करने का पर्व नगर सहित जिलेेे के विभिन्न इलाकों मेें बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। पर्व की मान्यता के अनुरूप नदी, पोखरों, घरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए लोग अपने स्वर्गवासी पूर्वजों को जल अर्पित कर पूजन अर्चन करेंगे। लोगों ने पर्व की पूर्व संध्या पर नदी तट, पोखरों के घाटों पर साफ सफाई किया। मान्यता के अनुसार अश्विन मास के 15 दिनों को पितृ पक्ष कहा जाता है। इस पक्ष में लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं।
पितृ पक्ष में पितृ पूजा के लिए पूरे 15 दिन तर्पण कर्मकांड के दौरान स्वर्गवासी पूर्वजों के सम्मान में जल अर्पित करते हैं। तर्पण के दौरान आहुति में तिल भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मृतक आत्मा को बहुत प्रिय होता है। इस पक्ष में कौवों का भी महत्व होता है। इसलिए कौवों को भी लोग अनाज आदि खिलातेे हैं। इसी मान्यता तहत शहर के तमसा तट स्थित ढेकुलियाघाट, बम घाट, सत्तीघाट, हनुमान घाट, रामघाट, संगत घाट व ब्रह्मस्थान पोखरे के साथ ही घरों आदि जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूर्वजों को जल अर्पित करने के साथ ही विधि विधान से पूजन अर्चन करेंगे। पर्व की चल रही तैयारी पूरी हो गई। पर्व की पूर्व संध्या पर घाटों की साफ सफाई की।
बढुआगोदाम : क्षेत्र के बहरीपुर, डुमरांव, बढ़ुआगोदाम, कहिनौर, उस्मानपुर, सुअराबोझ, रैकवारडीह सहित विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को पितृ विसर्जन मनाया जाएगा। लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पवित्र पोखरों पर पहुंचकर विधि विधान से अपने स्वर्गवासी पूर्वजों को जल अर्पित कर पूजन अर्चन करेंगे। पूर्व संध्या पर पोखरों के घाटों पर लोग साफ सफाई करते देखे गए।