फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father beaten son for opposing molestation, case on three

छेड़ खानी का विरोध करने पर पिता पुत्र को पीटा , तीन पर केस

Sun, 08 Nov 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father beaten son for opposing molestation, case on three
कोपागंज। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर में रविवार की देर शाम सात बजे के करीब घर में मौजूद किशोरी को अकेली देख गांव का मनचला युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मनबढ़ ने किशोरी की लात घूंसों से पिटाई कर फरार हो गया। किशोरी के बताने पर जब उसके पिता और भाई पूछने गए तो मनबढ़ ने मारपीटकर उन्हें घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराई। पीड़ित पिता ने घटना के बाबत तीन के विरुद्घ तहरीर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा मेें एक किशोरी के माता पिता भाई बगल के पड़ोसी के देहांत होने पर उसके घर गए थे। उसी दौरान गांव का ही एक युवक सुमंत यादव किशोरी को घर में अकेली देख घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा। लड़की के विरोध करने पर उसे मारपीट घायल कर दिया। घर लौटने पर परिजनों ने बेटी से पूरी बात सुन पिता अपने बेटे के साथ आरोपी सुमंत यादव के घर शिकायत करने गया। जिस पर क्रोधित हो सुमंत यादव ने अपने दो साथियों राम बचन यादव और बबलू यादव के साथ मिलकर किशोरी के पिता और भाई की जमकर पिटाई कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।इस बाबत एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि मामले में तीन आरोपियों के विरुद्धर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed