फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fatehpur Mandav - One lakh 68 thousand eight voters will decide the fate of the candidates

फतेहपुर मंडाव- एक लाख 68 हजार आठ मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Wed, 28 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Mandav - One lakh 68 thousand eight voters will decide the fate of the candidates
मधुबन। फतेहपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान कोरोना को लेकर सारे दिशा निर्देश धरे रह गए। कर्मचारियों की भीड़ और अव्यवस्था को देखकर लग रहा था कि संक्रमण का किसी को डर नहीं है। ब्लाक परिसर में चुनाव ड्यूटी आवंटित किए जाने के दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। कोविड प्रोटोकाल के लिए बनाए गए गोलों के भीतर खड़े होने के बजाय कर्मचारियों की भीड़ एक दूसरे सटकर खड़ी रही। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के गांवों में जिला पंचायत सदस्य पद के चार प्रत्याशी, 78 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के 578 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत के 98 वार्डों में 655 बीडीसी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 869 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ब्लाक क्षेत्र के एक लाख 68 हजार आठ मतदाता करेंगे। आरओ हर्ष कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एक जोनल मजिस्ट्रेट तथा13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।वहीं 262 बूथों पर 1048 पोलिंग स्टाफ भेजे गए हैं। जिसमें पीठासीन अधिकारी के अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी हैं। एक बस के भीतर चार से पांच पोलिंग पार्टियों को बैठाकर मतदान केंद्रों पर भेजा गया हैं। कुछ ऐसे कर्मचारी भी आए थे जो अपने को कोरोना पाजिटिव बता रहे थे, उन्हें डयूटी पर नहीं भेजा गया, उनके बदले 26 रिजर्व पार्टियों से कर्मचारियों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed