फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers protested demanding release of water in the canal

नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2022 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested demanding release of water in the canal
कोपागंज क्षेत्र के भारतिया कादीपुर शारदा सहायक खंड 32 के हेड पर नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर - फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के भरतिया कादीपुर में नहर में पानी न छोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि शीघ्र ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल ने बताया कि मानसून की बेरुखी के चलते बरसात न होने से हजारों किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पाए है।इसके साथ ही शारदा सहायक खंड 32 नहर में अभी तक पानी नही छोड़ा गया है जिसके चलते किसान नाराज है।इसी नराजगी के चलते नाराज किसानों ने नहर हेड पर नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित ग्रामीणेें का कहना था की जल्द से जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। किसानों का कहना था कि जुलाई माह में अच्छी बारिश होती है। किसान धान की रोपाई बारिश के पाने से करते हैं, लेकिन इस साल बारिश धोखा दे गई है। तेज धूप व पुरवा हवा के कारण उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। जून में बारिश होने के कारण 30 प्रतिशत किसानों ने धान की रोपाई कर डाला था, लेकिन जुलाई में सूखा जैसा माहौल हो गया है। आसमान में बादल होने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। दिन में तेज धूप के कारण खेत में भरा पानी खौलने लगता है। जिससे धान की रोपी गई फसल प्रभावित हो रही है। गर्मी में इजाफा होने से शहर व गांव में बिजली कटौती भी अधिक हो रही है। वोल्टेज लो होने से नलकूप के मोटर भी नहीं चल पा रहा है। जिससे नलकूप के भरोसे भी खेती करना मुश्किल है। इसके बाबजूद एक सहारा नहर बचा है लेकिन इसमें भी अभी तक पानी नही छोड़ा गया।कई बार किसानों ने संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी छोड़ने का प्रार्थना किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।इससे नाराज किसानों ने कोपागंज ब्लॉक के भारतीया कादीपुर स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर के हेड पर सिंचाई विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वालो में उमाशंकर यादव,आयुष सिंह,शत्रुघ्न,संजय यादव,दीनानाथ,महेंद्र यादव,संजीत यादव,श्रीकांत पांडे,राजन कुमार,घूरा यादव,संजय प्रधान,रामाश्रय यादव,आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed