फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers can produce more by balanced irrigation of crops

फसलों की संतुलित सिचाई कर अधिक उत्पादन कर सकते हैं किसान

Fri, 11 Mar 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers can produce more by balanced irrigation of crops
कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद किसान।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी और उद्यान विभाग की तरफ से शुक्रवार को केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को सिंचाई करने के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा प्रभारी डॉ. एलसी वर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को कृषि में बढ़ावा देने और उनके खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों पर सरकार सब्सिडी की सुविधा प्रदान करती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान, सिंचाई उपकरणों द्वारा बेहतर फसलों की संतुलित सिचाई कर अधिक उत्पादन कर सकते हैं। उद्यान निरीक्षक सतिराज यादव ने बताया कि किसान प्रधानमंत्री किसान सिचाई योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता हैं। इस योजना से सरकार किसानों के खेतों में जल पहुंचाने के लिए भूजल विकास, संचयन, जल संरक्षण योजनाओं के निर्माण कार्य की शुरुआत कर किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed