फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers' anger erupts against the land consolidation process in Raikwardih.

Mau News: रैकवारडीह में चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupts against the land consolidation process in Raikwardih.
परदहां ब्लाक के रैकवारेडीह गांव के किसान कलेक्ट्रेट राजस्व अधिकारी को चकबंदी निरस्त करने के लिए
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के रैकवारडीह गांव में जारी चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को काश्तकारों ने लामबंद होकर चकबंदी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग को लेकर राजस्व अधिकारी को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

काश्तकार पारसनाथ, जयप्रकाश पांडेय, हरिशंकर विजय सिंह ने बताया कि रैकवारडीह गांव को जून 2015 में चकबंदी प्रक्रिया के लिए गजट किया गया था। इसके बाद से ही गांव के किसान लगातार इसका विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में दावा किया गया है कि काश्तकारों के विरोध को देखते हुए तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी ने 13 अक्तूबर 2022 को मौजा रैकवारडीह को चकबंदी प्रक्रिया से अलग करने संबंधी आख्या प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दिनेश सिंह, मदन, मायाशंकर पांडेय और निखिल कुमार ने बताया कि चकबंदी के पक्ष और विपक्ष में मतदान भी कराया गया था। इसमें प्रक्रिया के प्रति व्यापक असहमति सामने आने का दावा किया गया है। काश्तकारों का कहना है कि मतदान के परिणाम और ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी तथा उपसंचालक चकबंदी की ओर से भी चकबंदी अधिनियम की धारा 6-ए के तहत प्रक्रिया निरस्त करने की संस्तुति की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed