फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers adamant on demanding compensation, returned responsible after protest

Mau News: मुआवजा की मांग को लेकर अड़े किसान, विरोध देखकर लौटे जिम्मेदार

Tue, 17 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demanding compensation, returned responsible after protest
कोपागंज के सहरोज और रेवरिडीह में फोरलेन के कार्य को प्रारंभ करवाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम का - फोटो : MAU
कोपागंज। रुके हुए फोरलेन का कार्य शुरू कराने को लेकर मंगलवार को एनएचआई के जिम्मेदार राजस्वकर्मी तथा चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ रेवरीडीह तथा सहरोज पहुंचे। वहां पहले से मौजूद किसानों ने पहले मुआवजा फिर कार्य शुरू होने की बात को लेकर विरोध शुरू कर दिया। बातचीत आधे घंटे चली। कोई नतीजा निकलता न देख जिम्मेदार लौट गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर वार्ता के लिए बुलाया है। कोपागंज क्षेत्र के रेवरीडीह के किसानों की दो हेक्टेयर 446 एयर जमीन फोनलेन में अधिग्रहित है। जिसका 25 करोड़ 13 लाख का भुगतान अब तक किसानों को नही मिला है। वहीं सहरोज के किसानो की 886 एयर जमीन का 8 करोड़ 43 हजार का भी भुगतान नहीं हुआ। जबकि जमीनों को चार साल पहले ही अधिग्रहीत किया गया था। मंगलवार को एनएचआई और राजस्व विभाग तहसीलदार उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ रुके गए फोरलेन का कार्य को शुरू कराने पहुंचे। किसान उन्हें देखकर नारेबाजी के बीच मुआवजे की मांग करने लगे। किसानो की समस्या को सुन कर तहसीलदार उमेश सिंह ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर वार्ता के लिए बुलायौ। इस दौरान दिनेश राय, रामकृत पाल, दशरथ पाल, मोहन खरवार, संजीव राय, विपिन राय मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed