फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer dies after sheet gets stuck in pumping set

Mau News: पंपिंग सेट में चादर फंसने से किसान की मौत

Wed, 10 Jan 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after sheet gets stuck in pumping set
मधुबन। स्थानीय थाना के पाती में पंपिंग सेट में फंसने से बुधवार की सुबह किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान गेंहू की सिंचाई कर रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मधुबन थाना के पांती निवासी अशोक मल्ल (55) बुधवार की सुबह गेंहू सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई होने के बाद पंपिंग सेट बंद करने के दौरान उनका चादर मशीन में फंस गया और वो लहूलुहान हो गए। चींखने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अशोक मल्ल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी निर्मला, पुत्री अंकिता, श्वेता और पुत्र आलोक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed